Watch: दूसरी बार प्यार ढूंढने की बात सुनकर सानिया मिर्जा की आंखों में आए आंसू, वीडियो वायरल

Sania Mirza Emotional: सानिया मिर्जा आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह भारत की एक पूर्व टेनिस प्लेयर रह चुके हैं। हालांकि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ में शादी की थी और कुछ साल बाद ही दोनों की शादी टूट गई। दोनों का एक बेटा भी है।
हैरानी तो तब हुई जब शोएब मलिक की तीसरी शादी की खबर सामने आई थी और तभी ही सानिया मिर्जा के साथ उनके तलाक की पुष्टि हुई थी। बता दे कि सानिया मिर्जा से तलाक के कुछ वक्त बाद ही शोएब मलिक ने पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सना जावेद के साथ में शादी कर ली थी।
शोएब मलिक के इस कदम पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया और अब सना जावेद के साथ उनकी शादी को 5 महीने हो चुके हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सानिया मिर्जा अपने जीवन में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है और अपने बेटे का भी ध्यान रख रही है।
अब हाल ही में सानिया मिर्जा को कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में देखा गया। शो के दौरान का अब एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि इसमें उनके आंखों में आंसू आ चुके हैं। दरअसल ऐसा तब हुआ जब कपिल शर्मा ने उनसे सवाल किया था।
कपिल शर्मा ने सानिया मिर्जा से सवाल किया कि "आपने कहीं ना कहीं सुना होगा कि एक बार शाहरुख खान ने किसी न किसी जगह पर कहा था कि अगर सानिया मिर्जा पर कोई बायोपिक बनेगी तो मैं उसमें उनका लव इंटरेस्ट प्ले करना चाहूंगा।"
फिर कपिल शर्मा सानिया मिर्जा से सवाल करते हैं कि "अब आप बताओ कि आप किसी एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए देखते हो या फिर आप इसमें खुद एक किरदार निभाना चाहती हो।" जिस पर सानिया मिर्जा ने जवाब दिया कि "पहले तो मुझे लव इंटरेस्ट ढूंढना है।" इस पर सानिया मिर्जा की आंखों में आंसू आ जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











