सानिया मिर्जा दुबई में कर रही हैं डेटिंग, होटल से सामने आई ये तस्वीर

Sania Mirza Coffee Date: टेनिस स्टार और तमाम रियलिटी शोज में दिखाई दे चुकी सानिया मिर्जा दुबई में लग्जरी लाइफस्टाइल फॉलो कर रही हैं। शोएब मलिक से तलाक के बाद से सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहती हैं। अब सानिया मिर्जा की एक कॉफी डेट की तस्वीर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।
कॉफी डेट की ये तस्वीर सानिया मिर्जा ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है जिसे देखने बाद फैंस एक्साइटेड हैं ये जानने के लिए कि आखिर सानिया मिर्जा किसके साथ ये कॉफी इंजॉय कर रही हैं। तस्वीर की बात करें तो सानिया ने सिर्फ कॉफी की फोटो शेयर की है जिसपर हर्ट बना हुआ है। इसे फैंस सानिया के किसी नए रिलेशन की ओर इशारा मान रहे हैं। हालांकि अभी तक सानिया ने इस लेकर कुछ भी नहीं रिएक्ट किया है।
बताते चलें कि शोएब मलिक ने साल 2010 में टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ में दूसरी शादी की थी और 14 साल के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। लेकिन पिछले साल ही 2024 में दोनों ने तलाक लिया और इसी के बाद में शोएब मलिक ने तीसरी शादी भी कर ली। बता दे कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक बेटा भी है। तलाक के बाद सानिया मिर्जा दुबई में अपने बेटे के साथ रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












