पाकिस्तान पर हमला: तलाक के बाद अब मिली सानिया मिर्जा के कलेजे को ठंडक, बोलीं- बहुत पावरफुल..

Sania Mirza On Operation Sindoor: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भारत और पाकिस्तान को लेकर अपने स्टैंड को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रही हैं और खेल हो या फिर कोई देशभक्ति वाला मुद्दा सानिया मिर्जा ने हमेशा ही खुलकर भारत का साथ दिया है। वहीं अब पहलगाम के बदले भारतीय सेना के ऑप्रेशन सिंदूर को भी सानिया मिर्जा ने काफी जोरदार अंदाज में चीयर किया है।
सानिया मिर्जी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें थल सेना, नौसेना और एयर फोर्स के प्रमुख साथ दिखाई दे रहे हैं। इसी एकता को सेलिब्रेट करते हुए सानिया मिर्जा ने लिखा, "इस पावरफुल तस्वीर का मैसेज एकदम साफ है कि हम एक राष्ट्र के तौर पर क्या हैं।"
सानिया मिर्जा की ये स्क्रीनशॉट स्टोरी काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही आपको बता दें कि पाकिस्तान में हुए हमले की जद में सानिया मिर्जा का ससुराल यानि के शोएब मलिक का गांव भी आ गया है। शोएब के गांव में भी एयर स्ट्राइक हुई है।
सियालकोट वही शहर है जहां पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक का जन्म हुआ था। मलिक, सियालकोट के एक मध्यम वर्गीय पंजाबी राजपूत परिवार से आते हैं। उनका शहर सियालकोट पहले भी विवादों में रहा है और अब इस इलाके को भारत द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के रूप में निशाना बनाया गया है।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। दोनों ने 2024 में आपसी सहमति से तलाक लिया, जिसके बाद दोनों अलग-अलग अपनी जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तलाक के बावजूद वे अपने बेटे इजहान का मिलकर पालन कर रहे हैं। शोएब मलिक अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ विवाह बंधन में बंध चुके हैं, जबकि सानिया अपनी पेशेवर और व्यक्तिगत जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से स्पष्ट किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। सियालकोट जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाकर भारत ने पाकिस्तान को यह संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












