केवल दीपिका में है मुझे परदे पर उतारने का टैलेंट : सानिया मिर्ज़ा
आजकल स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी को जितनी इज़्ज़त बॉलीवुड दे रहा है वो काबिले तारीफ है। भाग मिल्खा भाग, मैरी कॉम के बाद खबरें उठीं कि सानिया मिर्ज़ा की बायोपिक भी प्लैन की जा रही हैं। सानिया ने इस बाबत कहा कि वो बहुत कम घुलती मिलती हैं इसलिए वो अपने निजी जीवन को किसी से बांटना नहीं चाहती। उन्होंने ऐसे कई ऑफर ठुकराए भी हैं।

लेकिन फिर भी अगर ऐसी कोई फिल्म बनी तो वो मानती हैं कि केवल दीपिका पादुकोण उनके इस किरदार को परदे पर उतार सकती हैं। सानिया ने कहा कि दीपिका के अंदर ही वो काबिलियत है जो उन्हें सही ढंग से परदे पर उतार सकती है।
पढ़िए: दीपिका के बिना आधे रह गए रणवीर
सानिया मिर्ज़ा आजकल लिख रही है अपनी ऑटोबायोग्राफी। जो जल्द ही उनके फैंस के सामने आएगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मैं अपनी ऑटोबायोग्राफी के 26 अध्याय पूरे कर लिख चुकी हूं।
पढ़िए : राम - लीला थी रोमियो जूलियट की किस कहानी
लेकिन ज़िदंगी हर रोज़ बढ़ रही है तो नए अध्याय इसमें जुडते जा रहे हैं। लेकिन अब मुझे इस बारे में सोचना होगा कि मैं इसे कितना जल्दी और खत्म करूं और इसे रीलीज़ करूं। मेरे बारे में कई ऐसी बातें लिखी जा चुकी है जिनमें कुछ सही है और कुछ गलत है। लेकिन मैं अब अपनी कहानी खुद सबको बताना चाहती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











