Sania Mirza- ईद पर सानिया मिर्जा को याद करते रहे शोएब मलिक, तलाक की खबरों के बीच आया बड़ा बयान

sania mirza, shoaib malik

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है और ऐसा लगातार कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से अलग होने वाले हैं। हालांकि ऐसा आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आ पाया है।

लेकिन ये भी सच है कि इस ईद सानिया और शोएब मलिक एक दूसरे के साथ नहीं थे और इसको लेकर शोएब मलिक ने काफी बड़ी बात कही है। दरअसल शोएब मलिक को इस दौरान सानिया मिर्जा की काफी याद आ रही थी। जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू में शोएब ने खुलासा किया कि उन्होंने साथ में ईद क्यों नहीं मनाई।

उनसे अफवाहों के बारे में और सवाल किया गया कि उनके रिश्ते में परेशानी आ रही है। इस पर क्रिकेटर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, काम के कमिटमेंट के कारण वे ईद पर एक साथ नहीं हो सकते थे, लेकिन यह बहुत अच्छा होता अगर वे एक साथ मनाते।

उन्होंने 'स्कोर' पर एक साक्षात्कार में कहा कि, 'ईद वाले दिन साथ होते तो बहुत अच्छा होता। लेकिन ये है कि उनकी अपने कमिटमेंट्स हैं। जैसे आईपीएल में जो शो कर रहे हैं। तो इस वजह से हम साथ में नहीं हैं।

लेकिन हमेशा की तरह जो प्यार मोहब्बत है, वही है। और ये है कि मिस जरूर करता हूं।' हालांकि शोएब के इस बयान के बाद इतना भी तय है कि दोनों के बीच इतना बुरा भी कुछ नहीं है जो कि खबरों का हिस्सा बना हुआ है।

बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तरफ से कभी इस बात को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। इन दोनों ने किसी प्लेटफॉर्म पर इसका जिक्र नहीं किया है।

Read more about: sania mirza shoaib malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X