Sangram Singh ने रचा इतिहास, MMA मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले बने पहले भारतीय पुरुष पहलवान

Sangram Singh created history: भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप में अपना पहला मुकाबला जीतकर एमएमए (MMA) की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। आपको बता दें कि संग्राम सिंह ने मात्र एक मिनट और तीस सेकंड में पाकिस्तानी फाइटर अली रजा नासिर को चारों खाने चित्त कर दिया। अली संग्राम से 17 साल छोटे हैं। संग्राम मिक्शड मार्शल आर्ट्स मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान बन गए हैं।
11 प्रतिस्पर्धी देशों में संग्राम की यह उपलब्धि 93 किलोग्राम वर्ग में किसी भारतीय फाइटर द्वारा दर्ज की गई सबसे तेज जीत है। अपनी जीत पर संग्राम कहते हैं कि 'मुझे भारत के लिए यह जीत घर लाने पर बेहद गर्व है। यह जीत भारत में एमएमए के बेहतर भविष्य की दिशा में एक कदम है। यह व्यक्तिगत उपलब्धि से बढ़कर है। मुझे उम्मीद है कि वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलने से भारतीय सरकार को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) का समर्थन करने वाले कार्यक्रमों को लागू करने और युवाओं के इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करने की प्रेरणा मिलेगी।'
संग्राम सिंह आगे कहते हैं कि 'मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसमें युवा एथलीटों को अपनी आंतरिक शक्ति खोजने महानता के लिए प्रयास करने और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) की दुनिया में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगाा। मैं अपने भारतीय कोच भूपेश कुमार को उनके अटूट मार्गदर्शन के लिए पर्याप्त धन्यावाद नहीं दे सकता। वे हर कदम पर मेरे साथ रहे हैं। उन्होंने हमेशा ही मेरा साथ दिया है। मैं कोच डेविड सर का भी आभारी हूं। उन्होंने रणनीति बनाने में मेरी मदद की है।'
बता दें कि संग्राम कॉमनवेल्थ हैवीवेट कुश्ती चैंपियनशिप में रहे हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी पिछली जीतों में विश्व पेशेवर कुश्ती में कई जीत और प्रशंसाएं शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











