संगीता बिजलानी के घर हुई चोरी, बोलीं- मैं अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रही हूं

Sangita Bijlani House Theft

Sangita Bijlani House Theft: 65 वर्षीय संगीता बिजलानी, जो कभी सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही थीं, भले ही अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपनी ग्लैमरस मौजूदगी के कारण आज भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर उन्हें खान परिवार के कार्यक्रमों में देखा जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने फार्महाउस में हुई चोरी की घटना को लेकर खुलकर अपनी बात रखी और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की।

पुणे में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में शामिल होने पहुंचीं संगीता बिजलानी ने 'आईएएनएस' से बातचीत के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती चोरी की घटनाएं और जरूरी सुरक्षा उपायों पर अपनी राय रखी।

उन्होंने बताया कि, "मैंने पुणे के एसपी संदीप सिंह गिल से मुलाकात की है। खास तौर पर इस मकसद से पुणे आई थी कि उनसे मिलकर मामले की जल्द जांच की मांग कर सकूं। मेरे फार्महाउस में चोरी हुई है और एक महिला के रूप में मैं खुद को अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रही हूं। मैं वहां पिछले बीस वर्षों से रह रही हूं, लेकिन पहली बार ऐसा लग रहा है कि मैं सुरक्षित नहीं हूं।"

संगीता ने यह भी कहा कि यह मामला सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पावना क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों के लिए चिंता का विषय है। "वहां कई परिवार अपने बच्चों और बुजुर्गों के साथ रहते हैं, इसलिए उस इलाके का सुरक्षित होना बेहद जरूरी है।"

उन्होंने सुरक्षा उपायों पर बात करते हुए सुझाव दिया कि इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए, क्योंकि वहां कुछ हिस्से बेहद सुनसान और अंधेरे हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग और शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यही मुद्दे लेकर वह एसपी गिल से मिलने पहुंची थीं।

इसके अलावा संगीता ने यह भी बताया कि फार्महाउस के आस-पास दमकल विभाग की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। अगर कभी आगजनी जैसी कोई घटना हो जाए तो फायर ब्रिगेड को पहुंचने में तीन से चार घंटे लग सकते हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

बता दें कि जुलाई महीने में पावना स्थित उनके फार्महाउस में चोरी हुई थी। चोर मुख्य दरवाजा और खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसे थे और उन्होंने फ्रिज, टीवी, बेड और सुरक्षा कैमरों को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ कई कीमती वस्तुएं चुरा ली थीं। यह फार्महाउस उनकी छुट्टियों की जगह है, लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह वहां कम जाने लगी हैं और इसी वजह से देखरेख में भी कमी आई है। संगीता ने इस मामले की रिपोर्ट पुणे पुलिस में दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

Read more about: sangita bijlani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X