सलमान संग हिम्मतवाला देखने पहुंची संगीता!

अक्सर खबरों को सुनकर लोग सोचते हैं कि अफवाह होगी लेकिन सच तो ये है कि अक्सर इन्हीं अफवाहों में असली खबरें छुपी होती हैं। सलमान खान और उनकी सो कॉल्ड गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ के बीच आजकल कुछ प्रॉब्लम चल रही है और इन्हीं प्रॉब्लम्स का फायदा मिल रहा है सलमान की एक्स गर्लफ्रैंड संगीता बिजलानी को। कुछ दिनों पहले भी खबर आई थी कि संगीता बिजलानी सलमान खान की फैमिली के साथ फिल्म देखने गयी थीं और अब एक बार फिर से खबर है कि संगीता सलमान खान और उनके परिवार के साथ अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हिम्मतवाला देखने पहुंची। अजय देवगन ने अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी स्पेशली सलमान खान के लिए।

अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिल रही है लेकिन उन्होंने अपने दोस्त सलमान खान के लिए अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी ताकि सलमान खान और उनका परिवार अजय की फिल्म को देखकर अपनी राय बता सकें। लेकिन सलमान खान के साथ वहां पर संगीता बिजलानी को देख लोग थोड़ा हैरान हुए। सलमान खान के साथ उनके परिवार के सदस्य उनके पिता सलीम खान, उनकी बहन अलविरा, मां हेलन भी नज़र आईं। संगीता बिजलानी सलमान खान के परिवार के साथ ही स्क्रीनिंग पर मौजूद थीं। उन्होंने सलमान खान की बहन के साथ बैठकर फिल्म देखी और पूरी स्क्रीनिंग के दौरान संगीता सलमान खान के परिवार के साथ हंसती बोलती नज़र आईं।

Salman Khan's Ex-girlfriend Sangeeta Bijlani

हिम्मतवाला की इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान जैकी भगनानी औऱ प्रेम चोपड़ा भी नज़र आए। फिल्हाल स्क्रीनिंग के दौरान संगीता को सलमान खान की फैमिली के इतने करीब देखकर यही लगा कि भले ही सलमान खान और संगीता सालों पहले एक दूसरे से अलग हो गये हैं लेकिन आज भी संगीता उनके परिवार के करीब हैं। कुछ महीने पहले भी संगीता बिजलानी को सलमान खान के साथ देखा गया था और वो भी किसी सिनेमाहॉल के बाहर जहां संगीता और सलमान खान की फैमिली फिल्म देखने गयी थीं। उसी समय से ये चर्चा हो रही थी कि सलमान खान और संगीता आज भी एक दूसरे के करीब हैं। ज्ञात हो कि संगीता बिजलानी अपने पति और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से अलग रह रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X