'कपड़ों के लिए करते थे रोक-टोक', Sangeeta Bijlani ने Salman Khan संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी!

Sangeeta Bijlani On Breakup With Salman Khan

Sangeeta Bijlani On Breakup With Salman Khan: संगीता बिजलानी 90 के दशक की एक टॉप एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ में अफेयर को लेकर सुर्खियों में रही है। लेकिन अब हाल ही में इंडियन आइडल 15 में संगीता बिजलानी को देखा गया और यहां पर उन्होंने खुलासा किया कि आखिरकार सलमान के साथ उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था?

इंडियन आईडल 15 के कंटेस्टेंट ने संगीता बिजलानी से सवाल किया कि क्या वह अपने करियर में कुछ बदलाव करना चाहती है? तब उन्होंने सलमान की नकल करते हुए जवाब दिया कि "जो थे ना हमारे एक्स, मैं बहुत ज्यादा दबी हुई थी। कपड़ों में यह नहीं पहनना है या इतने छोटे नहीं होने चाहिए।"

संगीता बिजलानी ने आगे कहा कि "इतना लॉन्ग होना चाहिए और गले में ये या वो...। मैं इस तरीके की ड्रेस नहीं पहन सकती थी। शुरुआत में तो मैंने पहनी थी लेकिन मुझे पहनने की अनुमति नहीं दी गई थी। मैं बहुत शर्मीली थी और अभी ऐसा नहीं है। अब मैं बहुत गुंडी टाइप की हो गई हूं। मुझे किसी से डर नहीं लगता और तब मैं बहुत सोचती थी।"

हालांकि आपको बता दें कि संगीता बिजलानी ने इस दौरान सलमान खान का वैसे तो नाम नहीं लिया। लेकिन उनकी बातों से यह साफ झलक रहा था कि वह सलमान खान की ही बात कर रही है। इस दौरान विशाल डडलानी ने भी सलमान खान के बोलने के तरीके की नकल उतारी। साथ ही संगीता से एक्टर का नाम लेने के लिए भी कहा लेकिन एक्ट्रेस ने मना कर दिया।

बताते चलें कि संगीता बिजलानी और सलमान खान का रिश्ता एक वक्त पर काफी सुर्खियों में था। दोनों की मुलाकात एक टीवी विज्ञापन के दौरान हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों के प्यार के चर्चे पूरे बॉलीवुड में होने लगे। दोनों का रिश्ता तकरीबन एक दशक तक चला और लंबे रिश्ते के बाद दोनों शादी तक भी पहुंचे थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। संगीता ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की और 2019 में तलाक हो गया।

More from Filmibeat

Read more about: sangeeta bijlani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X