ईद पार्टी में संगीता बिजलानी ने प्यार से खींचे सलमान खान के गाल, भाईजान का रिएक्शन हुआ वायरल

salman sangeeta

Salman Khan Eid Video Viral: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की वजह से सुर्खियों में हैं। पहले दिन भले फिल्म ने 15 करोड़ की कमाई की लेकिन वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में बंपर बढ़त देखी गई। सलमान खान का हमेशा की तरह क्रेज देखा जा रहा है। पिछले दिनों अर्पिता खान की ईद पार्टी में भी सलमान खान स्पॉट हुए तो उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।

वहीं, ईद की पार्टी से सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ संगीता बिजलानी भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सलमान खान और संगीता बिजलानी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। लोगों को दोनों का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में सलमान खान और संगीता बिजलानी कुछ और लोगों के साथ चलते और बातें करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच संगीता बिजलानी बड़े प्यार से सलमान खान के चेहरे पर थपकी देते हुए पंच करती हैं। वहीं, संगीता बिजलानी के ऐसा करने के बाद सलमान खान बड़े क्यूट अंदाज में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि, सलमान खान के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी और संगीता बिजलानी के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही थी। दोनों लगभग 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहे। यहां तक कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले । कॉफी विद करण में सलमान खान ने स्वीकार किया था कि उनकी शादी होते-होते रह गई थी और आज दोनों अच्छे दोस्त हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान और संगीता बिजलानी के शादी के कार्ड तक छप गए थे। लेकिन आखिरी वक्त में दोनों की शादी टूट गई। इसके बाद सलमान खान का नाम ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ और लूलिया वंतूर से जुड़ा लेकिन आज तक वो कुंवारे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X