#AllIsWell: सलमान खान के साथ धमाकेदार कमबैक इसको कहते हैं....एकदम फाइनल!
हाल ही में सलमान खान और संगीता बिजलानी के रिश्तों के बीच कुछ अनबन की खबरें आ रही थीं लेकिन अब सब कुछ ठीक होता दिख रहा है। क्योंकि काफी समय से सलमान खान के खानदान के हर फंक्शन से दूरी बनाए रखने के बाद अब सलीम खान के जन्मदिन पर संगीता दिखीं।
सलमान खान की ज़िंदगी में कुछ रिश्ते काफी अहम हैं। लेकिन जब ये रिश्ते टूटते दिखाई देते हैं, तो ये यकीन हो जाता है कि बॉलीवुड में कभी भी कोई भी एक जैसा नहीं रहता है।

अब सूत्रों की मानें तो ये रिश्ता टूटने की वजह है लूलिया वंतूर। क्यों ये किसी को नहीं पता। लेकिन गपशप गली में खबर है कि संगीता बिजलानी और लूलिया वंतूर के बीच चीज़ें काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी और हद तब हो गई जब दोनों खुलेआम एक जिम में लड़ने लगीं।
सलमान खान के साथ आखिरी बार संगीता नवंबर 2016 में दिखी थीं। इसके बाद, खान परिवार में कई पार्टियां हो चुकीं। कई मौके आ चुके लेकिन संगीता नज़र नहीं आई।
दिलचस्प ये भी है कि खान परिवार का हर सदस्य संगीता को और संगीता, खान परिवार के हर सदस्य को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, कुछ दिनों पहले संगीता ने टूटी दोस्तियों पर एक ब्लॉग भी लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications












