Sangeeta Bijlani: सलमान खान के सांग 'ले ले मजा ले' पर संगीता बिजलानी ने किया ऐसा सेक्सी डांस

By Filmibeat Desk
Sangeeta Bijlani

Sangeeta Bijlani Video:संगीता बिजलानी और सलमान खान का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ। जहां पर सलमान खान अपने जन्मदिन की पार्टी में संगीता बिजलानी को गाड़ी तक छोड़ने आए। इस बार संगीता बिजलानी का एक और वीडियो सामने आया है। संगीता बिजलानी इस वीडियो में एक खास गाने पर डांस करती हुई दिख रही हैं।

संगीता ने इस वीडियो के जरिए अपने फैंस को भी लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में संगीता बिजलानी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। सिल्वर आउटफिट और हाई हील्स के साथ अपने बालों को खुला कर रखा है। इस रील वीडियो को बनाने के लिए संगीता बिजलानी ने जिस गाने का इस्तेमाल किया है उसे सुनकर हर कोई सलमान खान को याद कर रहा है।

संगीता ने अपने सबसे करीबी दोस्त सलमान खान की फिल्म वांटेड के सांग ले ले मजा ले गाने पर डांस करते हुए दिख रही हैं। संगीता इस गाने के बोल पर स्टाइल में गोल घूमते हुए दिख रही हैं। आपको बता दें कि संगीता बिजलानी को इंस्टाग्राम पर कई सारे लोग फॉलो करते हैं। इसकी गिनती 2.7 मिलियन है। संगीता बिजलानी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन वह कोई ना कोई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं। इस बार संगीता का यह अंदाज देखकर कई यूजर्स ने लिखा है कि उन्हें 90 के दशक की याद आ गई।

एक यूजर ने संगीता को ट्रोल करते हुए लिखा है कि सलमान भाई ने पूरे मजे ले लिए हैं। याद दिला दें कि सलमान खान ने अपने 57 वें जन्मदिन के मौके पर संगीता को मीडिया और कैमरे के सामने माथे पर किस किया था। कार में संगीता को बिठाकर अलविदा बोला था। संगीता और सलमान का रिश्ता काफी पुराना और गहरा है। दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों के बीच का रिश्ता फिलहाल दोस्ती में बदल गया है। सलमान के घर के हर इवेंट में संगीता बिजलानी जरूर नजर आती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X