Sangeeta Bijlani: संगीता बिजलानी ने कृष्णा अभिषेक संग लगाए ठुमके, फैंस ने एक्ट्रेस से पूछा इस खूबसूरती का राज

Sangeeta Bijlani: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री संगीता बिजलानी का सोशल मीडिया पर एक बहुत ही शानदार वीडियो कृष्णा अभिषेक के साथ वायरल हो रहा है, इसमें दोनों जोरदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर फैंस संगीता से उनकी खूबसूरती का राज पूछ रहे हैं।
इस बात से तो कोई अंजान नहीं है कि, 80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के खूबसूरती के चर्चे आज भी बॉलीवुड गलियारों में होते हैं। आज भले ही वह 62 साल की हो गई हो, लेकिन उनकी खूबसूरती पर लोग अपना दिल हारते है।
हाल ही में जो वीडियो एक्ट्रेस का सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने डांस करती नजर आ रही है। दोनों फिल्म 'त्रिदेव' के गाने 'गली गली' पर डांस कर रहे है।
इस दौरान एक्ट्रेस मैचिंग पंप्स के साथ ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप के साथ पेयर किया। अब एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले संगीता बिजलानी का सलमान खान के साथ वीडियो सामने आया है । ईद के मौके पर दोनों एक साथ पार्टी में नजर आए थे। बता दें, इन दिनों की लव स्टोरी उन दिनों फिल्मी गलियारों में फेमस थी ।
दोनों ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था । इतना ही नही ये दोनों शादी भी करने जा रहे थे, लेकिन आखिर वक्त में ये रिश्ता टूट गया। अब दोनों के बीच खास बॉन्ड है। दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं ।
संगीता ने सलमान खान को छोड़कर क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ 14 नवंबर, 1996 में शादी की थी। हालांकि, कुछ सालों तक साथ रहने के बाद उन्होंने साल 2010 में दोनों अलग हो गए थे। परंतु अब संगीता सिंगल होकर अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications