Sangeeta Bijlani ने 63 की उम्र में काटा बवाल, बोल्ड लुक देख बोले लोग- 'मेकअप का कमाल'

कई बार लोगों की उम्र बढ़ती है लेकिन उनके चेहरे की रंगत वैसी ही रहती है। इसका एक उदाहरण पूर्व अभिनेत्री संगीता बिजलानी भी हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक इवेंट पर पहुंची थीँ। संगीता बिजलानी ने इस दौरान लोगों को उनका वीडियो बार बार देखने के लिए मजबूर कर दिया।
इस दौरान संगीता इतनी बोल्ड, हॉट और खूबसूरत लग रहीं थीं कि आप हैरान होने के लिए सिवा और कुछ नहीं कर सकते हैं। इस बात से तो कोई अंजान नहीं है कि, 80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के खूबसूरती के चर्चे आज भी बॉलीवुड गलियारों में होते हैं।
आज भले ही वह 63 साल की हो गई हो, लेकिन उनकी खूबसूरती पर लोग अपना दिल हारते है। जी हां, संगीता 63 साल की हैं लेकिन उनके इस लुक से लोग फिर से दीवाने हो रहे हैं। क्लीवेज फ्लॉन्ट करतीं संगीता बिजलानी को पैपराजी ने कवर किया और वीडियो के साथ लिखा,
''#SangeetaBijlani सभी हीरोइनों को कड़ी टक्कर दे सकती है क्योंकि वह एक कार्यक्रम में धमाकेदार अंदाज में नजर आईं।'' इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। एक ने लिखा, ''शक्ल से पता चल रहा है 63 की है मेकअप हटा कर 83 की लगेंगी।''
एक का कहना था, ''उनकी फिजिक्स हॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा आकर्षक है।'' एक का कहना था, ''मेकअप से लेकर 100 साल तक का भी 30 साल का लगेगा।'' हालांकि ऐसे लोग भी हैं जो कि उनकी तारीफ कर रहे हैं। संगीता ने सलमान खान को काफी समय तक डेट किया था फिर अलग होने के बाद क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ 14 नवंबर, 1996 में शादी की थी।
हालांकि, कुछ सालों तक साथ रहने के बाद उन्होंने साल 2010 में दोनों अलग हो गए थे। परंतु अब संगीता सिंगल होकर अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











