..................... Sangeeta Bijlani is planning to make a comeback in Salman Khan’s life | ग्लैमर वर्ल्ड में सल्लू के पहले प्यार की वापसी - Hindi Filmibeat

ग्लैमर वर्ल्ड में सल्लू के पहले प्यार की वापसी

सल्लू का पहला प्यार.. आप समझ ही गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां यहां बात हो रही है पूर्व मिस इंडिया और सांसद अजहरूद्दीन की दूसरी पत्नी संगीत बिजलानी की जो बहुत जल्द एक टीवी रियलिटी शो में बतौर जज बनकर लोगों के सामने आने वाली है। यह शो एक डांस रियलिटी शो होगा। जिसके पीछे भी सलमान खान का हाथ बताया जा रहा है।

खबर है कि सलमान की ही वजह से संगीता बिजलानी को यह शो मिला है। संगीता से बात करने के लिए सलमान खान के मैनेजर का नंबर भी दिया गया है, यह नहीं सलमान खान के स्पेशल जिम को भी संगीता के लिए खोल दिया गया है। जिससे साफ हो गया है कि सलमान खान पूरी तरह से चाहते हैं कि संगीता बिजलानी फिर से ग्लैमर की दुनिया में सक्रिय हो जायें।

Sangeeta Bijlani is planning to make a comeback in Salman Khan’s life.
इसी कारण लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि कि संगीत बिजलानी एक बार फिर से सलमान की जिंदगी में लौटने को तैयार है। पिछले कुछ समय में बार-बार संगीता को सलमान के घर देखा जा रहा है। संगीता कभी-कभी घंटो सलमान के साथ उनके घर के गार्डन में बैठी दिखायी देती है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो सकता है संगीता फिर से सल्लू की लाईफ में वापस आ जायें।

लोगों ने तो यह तक कहना शुरू कर दिया है कि सलमान शायद अपने हर साथी ( सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ) में संगीता को खोजते हैं इसलिए आज तक वो किसी से शादी नहीं कर पायें तो वहीं संगीता बिजलानी को भी अजहर से शादी करके पैसे औऱ जिल्लत के सिवाय कुछ मिला नहीं। संगीता को आज तक अजहर के घर वाले अपना नहीं पाये हैं और ना ही संगीता को मातृत्व सुख मिला है। यही नहीं पिछले दिनों ज्वाला गुट्टा और अजहर के बीच प्रेम प्रसंग की खबरों ने इस बात पर और जोर दे दिया है कि सलमान-संगीता फिर से एक होने वाले हैं। देखते हैं कि संगीता की ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी किस तरह होती हैं और लोगों की बातों में कितना दम है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X