दिलीप कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट 'कलिंगा' जो कि पूरा ना हो सका, फिल्म की प्रोड्यूसर बोलीं अब करेंगे पूरा!
दिलीप कुमार एक ऐसा नाम जिसने कई दशकों तक फिल्मी दुनिया पर राज किया था और आज वो इस दुनिया में नहीं है। कहते हैं व्यक्ति कितना बड़ा भी बन जाए उसके सारे सपने पूरे नहीं होते हैं। ऐसा ही एक सपना दिलीप कुमार का भी था। दरअसल उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट था जो कि पूरा ना हो सका है। इस फिल्म में वो अभिनय नहीं बल्कि निर्देशन करने वाले थे। इस प्रोजेक्ट का नाम कलिंगा था।
अगर वो निर्देशन कर पाते तो आप पहली और आखिरी बार उनको निर्देशन करते देखते। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर दिलीप साहब ने प्रोड्यूसर संगीता अहिर से बात की थी।

अब संगीता का एक बयान सामने आ रहा है जो कि काफी शानदार है। उन्होने भरोसा दिलाया है कि दिलीप कुमार का वो ड्रीम प्रोजेक्ट वो जरूर पूरा करेंगी। अगर ये फिल्म बनती तो करीब 1996 में बनकर तैयार हो जाती है।

संगीता ने कहा
इस प्रोजेक्ट को लेकर संगीता ने हाल ही में ईटाइम्स से इस बारे में बात की है। उनका कहना है कि.. 'हमने दिलीप साहब को खो दिया है ये काफी दुखद है।

तकलीफ में थे
लंबे समय से वो बीमार थे और काफी तकलीफ में थे। वह वहां होते तो बहुत अच्छो होता क्योंकि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था।'

निधन आज हुआ है
दिलीप कुमार साहब का निधन आज हुआ है और वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। कई बार वो अस्पताल गए और स्वस्थ होकर वापस आए लेकिन उम्र का तकाजा बहुत खराब होता है।

98 साल की उम्र
दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है और इस समय कहीं दूर तारों में हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी शायरा बानो जो कि साए की तरह उनके साथ रहती थीं काफी बदहवास दिखीं थीं।

दुख व्यक्त किया
लगभग हर सितारे और राजनेता ने दिलीप कुमार के जाने को लेकर सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है।


Click it and Unblock the Notifications