सैंडी से डर गये बॉलीवुड सेलिब्रीटीज, की सलामती की दुआ
अमेरिका में आए भयंकर तूफान से जहां एक ओर अमेरिका के निवासी भयभीत हैं वहीं हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस तूफान से काफी सहमे हुए से नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अधिकतर शूटिंग के या फिर घूमने फिरने के इरादे से अमेरिका की सैर करते रहते हैं ऐसे में अमेरिका पर आई इस मुसीबत के समय में बॉलीवुड के सभी बड़े छोड़े एक्टर जल्द से जल्द इस तूफान के लौट जाने की दुआ कर रहे हैं साथ ही अमेरिका में सभी के सुरक्षित होने की भी कामना कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन से लेकर नेहा धूपिया, प्रियंका चोपड़ा आदि सभी इस तूफान को लेकर चिंतित हैं। इन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट के ज़रिये इस तूफान के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है। साथ ही सभी न दुआ की है कि ये तूफान बिना किसी को नुकसान पहुंचाए जल्द से जल्द वापस चला जाए।
अमेरिका में आए इस भयंकर तूफान को सैंडी का नाम दिया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सैंडी से न्यूयार्क, वाशिंगटन और बोस्टन के सर्वाधिक आबादी वाले इलाकों में तबाही का खतरा पैदा हो गया है इसलिए सोमवार से ही अमेरिका के बाजार, ऑफिस, शेयर बाजार बंद और मैट्रो सेवाएं बंद कर दी गयी हैं।
अमेरिका के बाद मौसम विभाग भारत में भी बुधवार तक तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान के आने की संभावना जताई है। आइये जानते हैं कि बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने किस तरह इस तूफान को लेकर अपनी जिंता व्यक्त की है-


Click it and Unblock the Notifications