रिया चक्रवर्ती- सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं बुलाया,भड़के संदीप सिंह- क्या कोई बर्थडे पार्टी थी?
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की। हालांकि सुशांत केस में सीबीआई जांच से अभी तक कोई पर्दा नहीं उठा है। 14 जून को हुई सुशांत की मौत का रहस्य अभी भी बरकरार है। सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती के साथ बीते तीन महीने से लगातार फैंस के निशाने पर रहे हैं संदीप सिंह।
सीबीआई में अपना बयान दर्ज कराने के बाद संदीप सिंह ने मीडिया के सामने आकर इस पूरे केस में खुद पर लगे सभी आरोपों पर करारा जवाब दिया। संदीप सिंह ने कहा कि सुशांत के परिवार से मैं उसी दिन मिला हूं। इस वजह से वह मुझे नहीं जानते हैं।

याद दिला दें कि रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि उन्हें सुशांत के अंतिम यात्रा पर नहीं बुलाया गया, इस पर संदीप सिंह ने रिया चक्रवर्ती को मुंहतोड़ जवाब दिया है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस संबंध में क्या कहा है। यहां पढ़ें विस्तार से।


Click it and Unblock the Notifications