संदीप सिंह के कॉल डीटेल्स - सुशांत की मौत के बाद एंबुलेंस ड्राईवर और सूरज पंचोली की मां से बात
सुशांत सिंह राजपूत केस में एक गहरे संदिग्ध हैं खुद को सुशांत का दोस्त बताने वाले संदीप सिंह। और अब इस संदीप सिंह पर धीरे धीरे मीडिया का शिकंजा इतना कसता जा रहा है कि सीबीआई जल्दी ही संदीप सिंह को इस केस से जुड़ी पूछताछ का समन भेज सकता है।
अब टाइम्स नाऊ और रिपब्लिक टीवी ने संदीप सिंह के कॉल डीटेल्स निकाले हैं जिनके नाम काफी चौंकाने वाले हो सकते हैं। सुशांत की मौत के दो दिन बाद 16 जून को संदीप ने एंबुलेंस ड्राईवर से बात की थी।

इससे पहले संदीप सिंह ने एंबुलेंस के ड्राईवर अक्षय बंदगर से 14 जून की शाम 6.40 मिनट पर 48 सेकंड बात की। कॉल अक्षय ने की थी। इसके बाद दूसरा कॉल 7.57 मिनट पर किया गया और 51 सेकंड बातचीत हुई। तीसरा कॉल संदीप ने अक्षय को किया रात के 9.59 मिनट पर। ये सारे कॉल्स 14 जून को किए गए।
लेकिन फिर संदीप सिंह ने 16 जून को यानि कि सुशांत की मौत के दो दिन बाद फिर अक्षय से बात की और ये कॉल 104 सेकंड का था। अब संदीप ने सुशांत का अंतिम संस्कार हो जाने के बाद भी एंबुलेंस के ड्राईवर से क्यों बात की, ये काफी प्रश्न खड़े करता है।
लेकिन संदीप की बाकी कॉल डीटेल्स और ज़्यादा दिलचस्प हैं -


Click it and Unblock the Notifications











