लीक हुआ संदीप सिंह का वीडियो - मुंबई पुलिस को कर रहे थे ईशारे, सुशांत की एंबुलेंस में क्यों बैठे?
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब एक शख्स पर सारी नज़रें बार बार रूक रही हैं और वो शख्स हैं सुशांत सिंह राजपूत के तथाकथित दोस्त संदीप सिंह। ऐसे दोस्त जिनके बारे में ना सुशांत का परिवार जानता है, ना ही उनके करीबी। लेकिन संदीप सिंह ने कहा कि वो सुशांत के सबसे करीबी दोस्त हैं।
अब रिपब्लिक टीवी ने एक वीडियो जारी किया है जहां पोस्टमार्टम के लिए गया था सुशांत का शव। यहां संदीप सिंह, सुशांत की बहन मीतू सिंह के साथ नज़र आ रहे हैं। और वो मुंबई पुलिस को Thumbs Up का इशारा करते हैं।

कम से कम कैमरे पर ऐसा ही लगता है और जिन चैनलों के पास ये फुटेज है, वो संदीप सिंह से सवाल कर रहे हैं कि क्या कोई व्यक्ति जिसका दोस्त आत्महत्या कर ले, ऐसा इशारा करने की स्थिति में होगा? वहीं एक चश्मदीद की मानें तो संदीप सिंह बड़ी एंबुलेंस से बाहर निकले, जिसमें सुशांत का शव था।
संदीप, सुशांत के परिवार के सदस्य नहीं है। फिर मुंबई पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस के अंदर बैठने की इजाज़त कैसे दी? रिपब्लिक टीवी का दावा है कि शायद एक नहीं दो स्ट्रेचर भी निकाले गए लेकिन एंबुलेंस के आते ही, मुंबई पुलिस ने एक चेन बनाकर कैमरों को ब्लॉक रखा।
संदीप सिंह पर इसके अलावा भी और कई सवाल उठ चुके हैं -
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












