रागिनी एमएमएस 3 के लिए मैंने ब्रेस्ट पैड्स का इस्तेमाल किया, मैं अपना शरीर नहीं बदलने वाली
बॅालीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने बताया है कि कैसे उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में बॉडी शेमिंग से गुजरना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हें फिल्म के लिए बूब्स जॉब कराने की सलाह दी गई थी। संध्या मृदुल ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहा कि मुझे कहा गया कि वैंप दिखती हूं मैं। मेरा शरीर फ्लैट है और मुझे आकर्षक दिखने के लिए बूब्स जॉब करवाना चाहिए।

मैंने यह सुनने के बाद साफ तौर पर मना कर दिया कि मैं किसी के लिए अपना शरीर नहीं बदलने वाली हूं। कल आप आकर कहेंगे कि अपनी नाक बदल लो। मैं नहीं करूंगी। किसी ने मुझसे कहा 'आपके तो बूब्स ही नहीं है, सॉरी'। मुझे बोला गया है! एक फिल्म के लिए उन्होंने कहा, 'हम आपसे प्यार करते हैं लेकिन हमें आपके किरदार के लिए बड़े स्तन चाहिए'।

संध्या मृदुल ने बोला पैड लगाने की सलाह मिली
मैंने उनसे कहा कि आगे बढ़ो और मुझे पैड दो," मृदुल ने साझा किया। इसके अलावा, मृदुल ने बेहिचक स्वीकार किया कि पेज 3 (2005) और रागिनी एमएमएस 2 (2014) के लिए उसने खुद को पैड अप किया था । संध्या ने आगे बताया कि पेज 3 के लिए मैंने पैड पहने थे । मैंने रागिनी एमएमएस 3 के लिए भी ब्रेस्ट पैड्स का इस्तेमाल किया था ।

मैं ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाऊं
लेकिन मुझे कोई यह नहीं कह सकता है कि मैं ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाऊं या अपनी बॉडी का शेप बदलूं।मृदुल ने यह भी कहा कि मैंने पैसे के लिए काम न करने की पूरी कोशिश की है। मैं उन चरणों से गुज़री हूं जहां मैं बहुत कठिन वित्तीय परिस्थितियों में रही हूं, लेकिन मैं अभी भी झुकी नहीं हूं।"

कमर्शियल साइड में नहीं देखा
2007 के बाद, मृदुल ने स्वीकार किया कि काम के प्रस्तावों की कमी ने उन्हें "अराजकता के चरण" में ले गया। "वह चरण वास्तव में कठिन था। मैंने खुद को कमर्शियल साइड में नहीं देखा, साथ ही मुझे जिस तरह का काम चाहिए था वह नहीं हो रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











