टीपू सुल्तान पर फिल्म नहीं बनाएंगे, मेरी फैमिली को धमकी देना बंद करो- संदीप सिंह

sandeep singh

कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्ममेकर संदीप सिंह एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं जो कि टीपू सुल्तान पर आधारित था। जी हां, टीपू सुल्तान पर एक फिल्म बनने जा रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पता नहीं क्या हुआ है लेकिन संदीप सिंह का कहना है कि विवादों के चलते वो इस फिल्म को नहीं बनाएंगे।

इस दौरान उन्होने ट्विटर का सहारा लिया और एक आधिकारिक पोस्ट जारी करते हुए इस बात का ऐलान कर दिया है। उन्होंने लिखा, ''हजरत टीपू सुल्तान पर फिल्म नहीं बनेगी। मैं अपने साथी भाइयों और बहनों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे परिवार, दोस्तों और मुझे धमकी देने या दुर्व्यवहार करने से बचें।

अगर मैंने अनजाने में किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं। ऐसा करने का मेरा इरादा कभी नहीं था, क्योंकि मैं सभी मान्यताओं का सम्मान करने में दृढ़ विश्वास रखता हूं। भारतीय होने के नाते, आइए हम हमेशा एकजुट रहें और हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें!"

इसके बाद उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह से इसको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विवादों के चलते किसी फिल्म को डिब्बाबंद किया गया है बल्कि इसके पहले भी कई फिल्मों को बंद किया जा चुका है। बता दें कि संदीप सिंह काफी मशहूर फिल्ममेकर हैं।

सबसे पहले उनका नाम तब चर्चा में आया था जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी। उनपर कई आरोप लगे थे। ड्रग्स को लेकर उन्होने मीडिया से कहा था कि, ''इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

इस पर बात करते हुए संदीप सिंह ने कहा कि सुशांत ने कभी भी मेरे सामने ड्रग्स नहीं लिए थे। अगर रिया ऐसा कुछ कह रही हैं तो उन्हें ही मालूम होगा।'' फिलहाल टीपू सुल्तान को लेकर किसी तरह की फिल्म नहीं बनेगी और देखिए ये पोस्ट..

More from Filmibeat

Read more about: sandeep singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X