हाथ में शराब, शरीर पर जख्म... न्यू ईयर की रात प्रभास ने मचा दिया तहलका! खतरनाक अंदाज देख उड़ेंगे होश
Spirit movie first poster: नए साल की शुरुआत होते ही फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दर्शकों को बड़ा तोहफा दिया। आधी रात को उनकी अपकमिंग फिल्म Spirit का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। जैसे ही पोस्टर सोशल मीडिया पर आया, प्रभास के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और यह तेजी से वायरल हो गया।

न्यू ईयर के मौके पर पोस्टर रिलीज करने का तरीका लोगों को संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्म Animal की याद दिला गया। इस बार भी मेकर्स ने 12 बजे रात को पोस्टर शेयर किया। इसके साथ लिखा गया- 'Let's welcome the New Year with the first poster high on #Spirit.' इस लाइन ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी। पोस्टर से साफ पता चलता है कि कहानी सीरियस, इमोशनल और थोड़ी डार्क होने वाली है।
Spirit में प्रभास का दमदार और रफ अवतार
पोस्टर में प्रभास बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं। उनके लंबे बाल, घनी दाढ़ी और मूंछें उनके किरदार को और प्रभावशाली बनाती हैं। वह कमर तक बिना कपड़ों के हैं और कैमरे की ओर पीठ करके खड़े दिखते हैं। उनकी पीठ पर चोटों और जख्मों के निशान हैं, जो उनके संघर्ष भरे जीवन की कहानी कहते हैं। ढीली सफेद पैंट, मुंह में सिगरेट और हाथ में शराब का गिलास उनके रफ अंदाज को और डार्क बना रहा है।
तृप्ति डिमरी का शांत लेकिन असरदार लुक
प्रभास के पास खड़ी तृप्ति डिमरी सादे रंग की साड़ी में नजर आती हैं। वह बेहद शांत चेहरे के साथ प्रभास की सिगरेट जलाती दिखती हैं। दोनों के बीच का यह सीन बिना किसी डायलॉग के ही बहुत कुछ बयां कर देता है।
सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा,'You loved what existed before. Now fall in love with what you never knew existed.' इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इसे नए साल का सबसे शानदार गिफ्ट बताया और कहा कि अगर पोस्टर इतना दमदार है, तो फिल्म और टीजर जरूर धमाल मचाएंगे।
Spirit फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी
Spirit में प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा विवेक ओबेरॉय, कंचना और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते दिखेंगे, जबकि तृप्ति उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका में होंगी। इस फिल्म की कहानी, डायरेक्शन और एडिटिंग संदीप रेड्डी वांगा ने खुद की है। Spirit को इस साल में हिंदी, तेलुगु और तमिल समेत कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।


Click it and Unblock the Notifications











