संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के विवाद में कूदे अजय देवगन? बोले- 'जो ईमानदार फिल्ममेकर होता है वो...'

Ajay Devgn On 8 Hour Shift: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फिल्म डायरेक्ट संदीप रेड्डी वांगा के बीच चल रहा विवाद तब सुर्खियों में आया जब दीपिका को उनकी फिल्म "स्पिरिट" से बाहर कर दिया गया। कहा जा रहा है कि दीपिका ने 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट और कुछ खास शर्तों की मांग की थी, जिसे फिल्म डायरेक्टर ने नॉन प्रोफेशनल बताया।
8 घंटे की शिफ्ट पर काजोल का रिएक्शन
इस विवाद के बीच अजय देवगन ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। वे हाल ही में काजोल की आने वाली हॉरर फिल्म 'मां' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए थे। इवेंट के दौरान काजोल से पूछा गया कि इंडस्ट्री की नई माओं द्वारा 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर उनकी क्या राय है। काजोल ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया, 'मुझे कम काम करने का आइडिया अच्छा लगता है।'
अजय देवगन का रिएक्शन
वहीं, अजय देवगन ने इस मुद्दे को लेकर कहा- "ऐसा नहीं है कि लोगों को यह बुरा लग रहा है। बहुत से लोग इसे समझते हैं। ज्यादातर ईमानदार फिल्ममेकर इसे लेकर कंफर्टेबल हैं। नई माओं के अलावा, अब ज्यादातर लोग 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने लगे हैं। मुझे लगता है कि ये हर शख्स के हिसाब से अलग-अलग होता है और इंडस्ट्री के कई लोग इसे समझते हैं।"
क्या है दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा की कॉन्ट्रोवर्सी?
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दीपिका ने फिल्म "स्पिरिट" छोड़ दी है। इसके बाद ये रोल त्रिप्ति डिमरी को दे दिया गया। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए शूटिंग के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसे बाद में घटाकर 6 घंटे कर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने ₹20 करोड़ की फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी की भी मांग की थी।
एक सूत्र ने बताया कि दीपिका ने कहा था कि अगर फिल्म की शूटिंग 100 दिन से ज्यादा होती है, तो बाकी हर दिन के लिए उन्हें एक्स्ट्रा पे किया जाए। इसके लिए उन्होंने अपने एजेंट्स के जरिए कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव की मांग भी शुरू कर दी थी।'
इस बात से संदीप रेड्डी वांगा नाराज हो गए और उन्हें दीपिका का रवैया पसंद नहीं आया। इसके बाद दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया गया। इस विवाद के कुछ ही समय बाद संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक कड़ा पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- "जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर पूरा भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा समझौता होता है। लेकिन आपने खुद को ही सबके सामने ला दिया... किसी यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर ले जाना- क्या यही आपका फेमिनिज्म है? मैंने फिल्म मेकिंग में सालों की मेहनत की है। फिल्में बनाना मेरे लिए सबकुछ है। आपने इसे समझा नहीं... और शायद कभी समझ नहीं पाएंगे।"
त्रिप्ति डिमरी का रिएक्शन
दीपिका के बाहर होने के बाद ये रोल त्रिप्ति डिमरी की झोली में आ गिरा। इससे पहले वह वांगा के साथ हिट फिल्म "एनिमल" में काम कर चुकी हैं। इस बार दोबारा साथ आने पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- "अब भी यकीन नहीं हो रहा। इस सफर का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए शुक्रिया @sandeepreddy.vanga। आपके विजन का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











