मौत से पहले संदीप नाहर ने बोला- घर जाने से लगता है डर, पत्नी के साथ निजी तस्वीरें हुईं वायरल
सुशांत सिंह राजपूत के एम एस धोनी के सह कलाकार संदीप नाहर के निधन की खबर ने एक बार फिर से डिप्रेशन पर रोशनी डाली है। फिल्म केसरी और एम एस धोनी से लोकप्रियता बटोर चुके संदीप नाहर 15 फरवरी को मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। फिलहाल मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मौत से पहले संदीप नाहर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सुसाइड नोट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया। जहां पर उन्होंने बताया कि वह अपनी शादी से बेहद दुखी हैं। साथ ही अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर बेहद गंभीर आरोप भी लगाए थे।संदीप ने ये कहा है कि वह मानसिक तौर पर स्थिर नहीं हैं।

इसकी वजह है उनकी पत्नी कंचन शर्मा। संदीप ने आखिरी वीडियो में बताया है कि उन्हें काम के बाद घर जाने से डर लगता है, ना जाने उनकी पत्नी किस बात पर लड़ाई कर ले।
इसी के साथ इंटरनेट पर संदीप नायर और उनकी वाइफ कंचन शर्मा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो कि ये बता रही हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ खुश थे। संदीप ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर वाइफ के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











