एक्टर संदीप नाहर की पत्नी-सास के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज, सुसाइड को लेकर गंभीर आरोप!
सुशांत सिंह राजपूत और अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर 15 फरवरी को अपने घर पर मृत पाए गए। निधन से पहले संदीप नाहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। जहां पर उन्होंने सुसाइड नोट का नाम लेते हुए अपनी पत्नी कंचन शर्मा को अपने मौत की वजह बताई। पुलिस को आशंका है कि संदीप ने सुसाइड ही किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले पर पुलिस ने संदीप नाहर की पत्नी कंचन शर्मा और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि साइबल सेल के अधिकारी ने एक्टर के सुसाइड का वीडियो देखने के बाद उसको ट्रेस करने की कोशिश की थी, लेकिन जब तक कोई कदम उठाया जाता तब तक एक्टर ने सुसाइड कर लिया था।

पुलिस ने जो शिकायत दर्ज की है, उस आधार पर कंचन शर्मा और उनकी मां पर संदीप को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि एम एस धौनी और केसरी फिल्मों से पहचान बनाने वाले एक्टर संदीप नाहर ने फेसबुक पर सुसाइ़ड नोट पोस्ट किया था।
उन्होंने लिखा था कि अब और जीने की इच्छा नहीं रही। मैंने हर समस्या का सामना किया है। लेकिन आज मैं जिस ट्रामा से गुजर रहा हूं वो मेरी बर्दाश्त के बाहर है। मुझे इस बात की जानकारी है कि सुसाइड करना कायरता है। मुझे भी जीना था, लेकिन ऐसे जीने का क्या फायदा है जहां पर सुकून और आत्म सम्मान ना हो।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











