सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त का दर्दनाक ओपन लेटर- अंकिता उसे बचा सकती थी, तुम्हारा प्यार सच्चा था
सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से अपने एक्टिंग का करियर शुरू किया। इसी शो के दौरान उन्हें प्यार भी मिला और दोस्ती भी। अंकिता लोखंडे से सुशांत सिंह राजपूत की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई। यहीं से दोनों ने अपना रिश्ता आगे बढ़ाया। लेकिन 7 साल बाद सब खत्म हो गया।
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद ये चर्चा हो रही है कि अगर अंकिता लोखंडे और सुशांत का ब्रेकअप ना हुआ होता तो शायद सुशांत इतना बड़ा कदम नहीं उठाते। इसी को लेकर दोनों के करीबी दोस्त संदीप कुमार ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

जहां पर वो बता रहे हैं कि कैसे अंकिता का सुशांत की जिंदगी में होना जरूरी था। अगर ऐसा होता तो शायद उनका दोस्त इस दुनिया में होता। संदीप का ये पोस्ट काफी दर्दनाक है। चलिए आपको बताते हें कि कैसे अंकिता और सुशांत के रिश्ते के गहरे प्यार का संदीप ने खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने दोनों के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications