JustIn: अभी आया सुपरहिट फिल्म का पहला लुक और सब कुछ हो गया लीक
Recommended Video

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर संदीप और पिंकी फरार का पहला लुक दिन में ही रिलीज़ किया गया लेकिन फिल्म के बारे में काफी कुछ लीक हो चुका है। जिससे दर्शक ठंडे पड़ गए हैं।
दरअसल, फिल्म में अर्जुन कपूर बड़े ही दबंग अंदाज़ में पुलिस की वर्दी पहने नज़र आ रहे हैं, लेकिन इस वर्दी ने ही सब खुलासे किए हैं।

वरदी पर अर्जुन कपूर का नाम संदीप नहीं बल्कि कुछ और है। इसके दो मतलब हो सकते हैं, पहला ये कि फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे के अपोज़िट नहीं है।
फिल्म में कोई दूसरा हीरो भी हो सकता है, जिसका नाम संदीप हो। वहीं ये भी हो सकता है, संदीप भी किसी लड़की का नाम हो और इन फरार लड़कियों को ढूंढ रहा हो पुलिस इंस्पेक्टर अर्जुन।
अब देखना है कि फिल्म से अर्जुन अपने 100 करोड़ क्लब की गिनती को आगे ले जाते हैं या नहीं। वैसे मिलिए बॉलीवुड के यंग 100 करोड़ क्लब से -


Click it and Unblock the Notifications