टल गई रिलीज डेट.. 1 मार्च 2019 को सामने आएगी ये शानदार फिल्म.. जबरदस्त जोड़ी!
अर्जुन कपूर- परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म संदीप और पिंकी फरार की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यशराज बैनर तले यह फिल्म अब 1 मार्च 2019 को रिलीज होगी। बता दें, पहले यह फिल्म 3 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली थी.. लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। फिल्म इशकज़ादे के बाद ये जोड़ी फिर से एक बार साथ दिखेगी, लिहाजा फैंस उत्साहित हैं।
इनकी वजह से सलमान को मिली 'रेस 3'- और इनको ही कर दिया OUT
फिल्म में अर्जुन एक 30 वर्षीय पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, परिणीती का किरदार पूरी तरह से करियर पर फोकस लड़की का है। जो कॉरपोरेट सेक्टर में काम करती है। दिल्ली में रहती है और उसे साफ पता है कि उसे जिंदगी से क्या चाहिए।

कहानी दो ऐसे लोगों की है.. जो भारत के बिल्कुल अलग अलग परिवेश से आते हैं। और दोनों एक दूसरे से बेहद नफरत करते हैं। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी करने वाले हैं। खास है कि अब इस फिल्म से पहले अर्जुन- परिणीति की तीसरी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' सामने आ जाएगी.. जो कि दशहरा पर रिलीज होने वाली है।
फिलहाल यशराज फिल्म्स के पास कई बड़ी फिल्में हैं, जो 2018 और 2019 में बैक टू बैक रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











