TRAILER: 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर- परिणीति चोपड़ा का संस्पेंस भरा किरदार
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है। आखिरकार यशराज फिल्म्स बैनर तले अब यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। कहानी में काफी ट्विस्ट है, जो कि फिल्म के प्रति फैंस को उत्साहित कर सकता है।
फिल्म में अर्जुन एक हरयाणवी पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका नाम है पिंकी दहिया। वहीं, परिणीती का किरदार करियर पर फोकस लड़की का है और उनका नाम है संदीप कौर। जो कॉरपोरेट सेक्टर में काम करती है। दिल्ली में रहती है। लेकिन इसके साथ ही कहानी में काफी ट्विस्ट है। संदीप किसी से भाग रही है, लेकिन क्यों? इस फिल्म का ट्रेलर काफी सवाल पैदा करते हैं, जिसका जवाब हमें 20 मार्च को मिलेगा।

फिल्म के सह कलाकारों की लिस्ट भी जबरदस्त है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, शीबा चड्डा जैसे कलाकार नजर आएंगे। बहरहाल, यह फिल्म 20 मार्च को आने वाली है, यानि की अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज से ठीक 4 दिनों पहले। ऐसे में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होने वाला है.. यह देखना दिलचस्प होगा।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











