'संदीप और पिंकी फ़रार' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के रोल को लेकर निर्देशन ने बताई बड़ी बातें, पढ़ें
प्रोड्यूसर और डायरेक्टर, दिबाकर बनर्जी की अगली फ़िल्म 'संदीप और पिंकी फ़रार' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के दुश्मन की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। पर्दे के पीछे दोनों एक्टर्स के बीच अच्छी दोस्ती है, लेकिन इस फ़िल्म में दोनों एक-दूसरे से नफ़रत करते दिखाई देंगे। दोनों की दुश्मनी को पर्दे पर उतारने के लिए दिबाकर ने बड़ी सख़्ती से काम लिया।
इस टैलेंटेड फ़िल्म-मेकर ने बताया कि, "कठिन परिस्थितियों में किसी भी इंसान के चेहरे पर ख़ुशी नहीं दिखाई देती है। अगर रात के सन्नाटे में, सुनसान सड़क पर खौफनाक दिखने वाला अजनबी आपकी कार की पिछली सीट थपथपाकर आपसे ऐसा सवाल पूछे।

जिसका जवाब आपको मालूम नहीं हो, तो वैसी परिस्थिति में इंसान के चेहरे की ख़ुशी ग़ायब हो जाती है। हमारे देश में ज्यादातर लोग जानते हैं कि ऐसी परिस्थितियों में उन्हें कैसा महसूस होता है। लेकिन परिणीति और अर्जुन को किसी भी हालात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता है।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे उन्हें ग़ुस्सा करने, घबराहट और डर महसूस करने के अलावा और एक-दूसरे से दूर रहने का तरीका समझाना पड़ा। इसी वजह से मुझे दोनों को एक-दूसरे से मिलने से रोकना पड़ा। वे अपने कैरेक्टर्स में पहली बार एक-दूसरे से सेट पर मिले।"
अर्जुन ने अपना किरदार बखूबी निभाया, और वाकई परिणीति भी उनका यह खौफनाक रूप देख कर डर गई होंगी! दिबाकर कहते हैं, "मेरे ख़्याल से परिणीति सचमुच काफी डर गई थी, क्योंकि अर्जुन एक सीधे-साधे दिखने वाले ड्राइवर से अचानक एक ग़ुस्सैल और डरे हुए पुलिसवाले में बदल गया, जो गालियां देते और बंदूक दिखाकर धमकाते हुए बैकसीट पर बैठ गया। फिर उसे थप्पड़ मारते हुए सवाल पूछने शुरू किए। क्लोज-अप में मैं उनकी आँखों में डर देख सकता था। मुझे लगता है कि हमारी वर्कशॉप की यह ट्रिक काम कर गई।"
'संदीप और पिंकी फ़रार' जबरदस्त थ्रिलर फ़िल्म है, जो 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। यशराज फ़िल्म्स इसके वर्ल्ड-वाइड डिस्ट्रीब्यूटर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











