'सनम तेरी कसम' गर्ल करेंगी बॉलीवुड में वापसी, पोस्टर के साथ Mawra Hocane ने किया ऐलान!

Mawra Hocane Bollywood Comeback- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बीते कुछ सालों में पाकिस्तानी कलाकारों की एंट्री बैन है। लेकिन सुगबुगाहट शुरु हो गई है कि कलाकार फिर से काम करने आ रहे हैं।
इस वक्त एक खबर सामने आ रही है कि सनम तेरी कसम फेम मावरा होकेन भी जल्द वापसी करने वाली हैं। जी हां, पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।
सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में अपनी शानदार शुरुआत करके लोगों को दीवाना बनाने वाली मावरा कमाल की एक्ट्रेस हैं। उनकी अपनी एक अलग ही फैन फॉलोविंग है। indiaforums की एक रिपोर्ट की मानें तो म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं।
तू चांद है म्यूजिक वीडियो
खबरें हैं कि मावरा होकेन गायक-संगीतकार अखिल सचदेवा के साथ तू चांद है नाम के एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा कि बॉलीवुड में वो किसी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनेंगी। ना सिर्फ मावरा होकेन बल्कि उनके साथ पाकिस्तान एक्टर फवाद खान भी दिखने वाले हैं। इसके अलावा अबीर गुलाल ने भी इंड्स्ट्री में वापसी का ऐलान किया है।
खुद किया खुलासा
मावरा होकेने ने खुद सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए लिखा, "तू चांद है हमारी ओर से आपके लिए एक खास तोहफा है। मैं इतने टैलेंटेड अखिल सचदेवा द्वारा गाए गए इस खूबसूरत गाने को जिंदा करने के लिए एक्साइटेड हूं।"
इसके कैप्शन के साथ मावरा ने म्यूजिक वीडियो को एक ऑफिशियल पोस्टर का भी खुलासा कर दिया है। ये म्यूजिक वीडियो 4 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है और देखने वाली बात होगी कि लोगों को ये कितना पसंद आता है।
सनम तेरी कसम से मावरा ने लोगों के दिल पर राज किया था। फिल्म को साथ साथ उनका क्रेज अलग ही था। उनकी एक झलक के लिए लोग हैरान रहते थे। हालांकि फिर कुछ ऐसा हुआ कि वो इंडस्ट्री छोड़कर चली गई। उनकी वापसी को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications











