बड़ा जज्बा: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए हर्षवर्धन राणे बेंचेंगे कीमती बाइक, खुद थे कोरोना के कारण ICU में एडमिट

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर पिछले साल के मुकाबले बेहद गंभीर तौर पर तेजी से आयी है। खासकर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर देश के लोगों के सामने कठिन हालात हैं। लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी बॅालीवुड की तरफ से हर मुमकिन कोशिश की जा रही है ताकि लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।

इस फेहरिस्त में सनम तेरी कसम फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे का भी नाम शामिल हो गया है।ऑक्सीजन इस वक्त कोरोना संक्रमित लोगों के लिए बड़ी जरूरत बनी हुई है।

Harshvardhan rane

कई स्टार्स इसके लिए कोशिश कर रहे हैं। इस बीच हर्षवर्धन राणे ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए अपने बेहद कीमती सामान को बेंचने का फैसला किया है। हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में जानकारी दी है। बता दें कि हर्षवर्धन को भी पिछले साल 2020 में कोरोना हुआ था। वह आईसीयू में एडमिट थे। 4 दिनों तक उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

हर्षवर्धन राणे मदद के लिए अपनी बाइक बेचने के लिए तैयार

हर्षवर्धन राणे मदद के लिए अपनी बाइक बेचने के लिए तैयार

बॅालीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे मदद के लिए अपनी बाइक बेंचने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन ने अपनी बाइक के साथ तस्वीर शेयर की है।

बाइक को साफ करते हुए तस्वीर

बाइक को साफ करते हुए तस्वीर

हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाइक को साफ करते हुए तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने ये जानकारी दी है कि वह अपनी बाइक को सेल कर रहे हैं।

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के बदले में

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के बदले में

हर्षवर्धन ने अपनी इंस्टास्टोरी पर लिखा है किऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के बदले में मैं अपनी मोटरसाइकिल देना चाहता हूं।

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स जरूरतमंदों तक

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स जरूरतमंदों तक

हर्षवर्धन ने आगे लिखा है कि येऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स जरूरतमंदों तक पहुंचाए जायेंगे। कृपया हैदराबाद में अच्छे कंसंट्रेटर्स खोजने में मेरी मदद करें।

सभी स्टार्स कर रहे हैं मदद

सभी स्टार्स कर रहे हैं मदद

हर्षवर्धन के इस कदम की सभी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके इस तस्वीर पर उन्हें काफी कमेंट भी मिल रहे हैं। आपको बता दें कि सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, गुरमीत चौधरी जैसे कई स्टार्स लगातार लोगों की मदद कर रहे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X