'पाकिस्तान जिंदाबाद': हमला होते ही गिरगिट की तरह बदल गई ये हसीना, भारत के खिलाफ उगल रही जहर

Mawra Hocane condemn Inida shows her real face - सनम तेरी कसम एक्ट्रेस मावरा होकेन को लेकर चर्चा थी कि वो इस फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाली हैं। मावरा होकेन एक पाकिस्तानी हैं लेकिन इंडिया आकर इस फिल्म से छा जाने वाली एक्ट्रेस ने गिरगिट की तरह रंग बदला है।
बॉलीवुड में आकर इंडिया के गुण गाने वाली मावरा ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया है। इसकी शुरुआत तब हुई इंडिया ने पाकिस्तान पर अटैक कर दिया और ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। मावरा ने इस हमले को लेकर इंडिया की बुराई की है और इसको शर्मनाक बताया है। फिलहाल इंडिया में वो पूरी तरह से बैन हैं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी इंडिया में बंद कर दिया गया है।
मावरा होकेन ने कही ये बात?
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने इंडिया के खिलाफ जहर उगलते हुए एक पोस्ट किया था। उन्होने लिखा, ''पाकिस्तान में इंडिया के इस कायराना हमले की कठोर निंदा करती हूं। मासूम सिविलन्स ने अपनी जिंदगी गंवा दी है। अल्लाह हम सबकी हिफाजत करे। या अल्लाह हो या हाफिजो। पाकिस्तान जिंदाबाद।''
मावरा के इस पोस्ट को nichelifestyle
ने साझा किया है। इस पोस्ट के सामने आते ही इंडिया में उनको जमकर खरी खोटी सुनाई जा रही है। कहा जा रहा है कि ये वही लोग हैं जो कभी मशहूर होने और रोटी कमाने के लिए इंडिया आए थे। मावरा होकेन काफी कम बोलती हैं लेकिन इस बार उनके इस पोस्ट से इंडियंस में काफी गुस्सा है।
सारे पाकिस्तान एक्टर्स हो गए साथ
इंडिया से दिखावटी मोहब्बत करने वाले सभी पाकिस्तानी कलाकार हमला होते ही भड़क गए हैं। उनको इस हमले के बाद मिर्ची लगी है। हालांकि इंडियंस का कहना है कि अगर अभी इनको मौका मिले इंडिया आकर काम करने का तो सारा गुस्सा भूल जाएंगे। ना सिर्फ मावरा बल्कि हानिया आमिर से लेकर फवाद खान तक ने इंडिया को लेकर अपना असली चेहरा दिखा दिया है।
हानिया आमिर ने क्या कहा?
पाकिस्तान पर अटैक के बाद हानिया आमिर ने भी चुप्पी तोड़ी और दिखावटी मोहब्बत को एक किनारे रखकर इंडिया को कायर कहा। उन्होने कहा, ''कायरतापूर्ण।'' इसके बाद लोग भड़के हुए हैं। लोगों का कहना है कि हानिया आमिर को पाकिस्तान के द्वारा किए जाने वाले अटैक्स नहीं दिखते हैं। लोगों ने उनके शोज देखना बंद कर दिया है। हालांकि इसके पहले भी हानिया आमिर के इंस्टाग्राम अकाउंट को बैन कर दिया गया था। इसके अलावा कई पाकिस्तानियों ने इंडिया के इस अटैक पर रिएक्ट किया है।
फवाद खान ने क्या कहा?
"बेहद शर्मनाक हमले में घायल हुए और मारे गए लोगों के की फैमिली के लिए मेरी संवेदनाएं। मैं मरने वालों के लिए दुआ करता हूं उनके करीबियों के लिए हिम्मत रखने की दुआ मांगता हूं। पूरे रिस्पेक्ट के साथ सबसे निवेदन है भड़काऊं बातें ना करें। ये बेकसूर लोगों की जिंदगी की कीमत से कम है। बेहतर समझ कायम हो इंशाअल्लाह। पाकिस्तान जिंदाबाद!" फवाद खान का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। फवाद खान ने भी इंडिया में काफी काम किया है।
माहिरा खान ने क्या कहा?
शाहरुख खान की फिल्म में लीड रोल निभा चुकीं अभिनेत्री माहिरा खान भी पाकिस्तानी हैं। उन्होने इस अटैक को लेकर अपनी जुबान खोली है। माहिरा का कहना है कि वो खुशकिस्मत हैं कि ऐसे देश में रहती हैं जहां पर उनको अपनी बात रखने से नहीं रोका जाता है। इस हमले को लेकर उन्होने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। माहिरा ने ये भी कहा कि पाकिस्तान को हमेशा बिना सुबूत के ही गलत ठहरा दिया जाता है।
माहिरा का ये बयान अब सुर्खियों में है और लोग इंडिया में उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। शाहरुख खान की इस एक्ट्रेस को रईस के समय काफी पसंद किया गया था। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि इस युद्ध में आगे क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications











