Sanam Puri Wedding: सनम पुरी ने रचाई गर्लफ्रेंड संग शादी... दूल्हा बने सनम को देख टूटे लाखों दिल!

Sanam Puri Wedding

Sanam Puri Wedding Photos: सनम पुरी उन मोस्ट पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं, जो जानते हैं कि कैसे अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों की गहराइयों तक पहुंचना है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वह अपने बैंड 'सनम' के लीड सिंगर हैं। सनम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक प्लेबैक सिंगर के रूप में भी काम करते हैं।

उनके दो सुपरहिट हिंदी गाने 'धत तेरी की' और 'इश्क बुलावा' हैं। हालाकि, सिंगर इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी मंगेतर जुकोबेनी टुंगो के साथ शादी रचाई। अब उनकी व्हाइट वेडिंग की झलकियां इंटरनेट पर छा गई हैं।

हाल ही में, सनम पुरी के एक फैन पेज ने सिंगर का उनकी मंगेतर जुकोबेनी टुंगो के साथ शादी के वचनों को स्वीकार करते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में हम देख सकते हैं कि पादरी दोनों को शपथ दिला रहे हैं। जिस तरह से सनम और जुकोबेनी प्यारी मुस्कान के साथ एक-दूसरे को देख रहे थे, उसने साबित कर दिया कि वे अपने जीवन में एक नई जर्नी शुरू करते हुए बेहद खुश हैं।

सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो की शादी के लुक के बारे में बात करें, तो दोनों अपने बड़े दिन के लिए क्रिश्चियन दूल्हा और दुल्हन बने। जुकोबेनी को व्हाइट कलर के शीन वेडिंग गाउन में देखा जा सकता है। गाउन स्ट्रैपलेस था और इसमें एक लेयर्ड चोली और एक लॉन्ग ट्रेल के साथ फ्लोई लेयर्ड बॉटम था। उनके सिर पर रखी शीन व्हाइट वेल जुकोबेनी को एक परी की तरह बना रही थी।

जुकोबेनी ने सॉफ्ट मेकअप का विकल्प चुना था और अपने बालों को नीट-बन में बांधा था। पर्ल इयररिंग्स और लैसी हैंड कवर के साथ उन्होंने अपने लुक को फाइनल किया था। दूसरी ओर, सनम ब्लैक कलर के टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने व्हाइट शर्ट के ऊपर पहना था। मैचिंग बूट्स, एक ब्लैक बो और एक फ्लोरल ब्रोच ने दूल्हे के लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

11 मार्च 2023 को सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो ने एक-दूसरे से सगाई की थी। उस खास दिन पर सनम पुरी ब्लैक कलर के बंदगला कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जबकि जुकोबेनी टुंगो पेस्टल कलर के एम्बेलिश्ड लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थीं।

Read more about: sanam puri bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X