'संजय दत्त के साथ मैंने तीन फिल्में की हैं.. आज मैं जो हूं उनकी वजह से हूं....''
संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि का आज ट्रेलर लॉन्च किया गया है। फिल्म में संजय दत्त अदिती राव हैदरी के पिता के किरदार में नजर आएंगे। एक पिता जो अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय का बदला लेता है। फिल्म का ट्रेलर लोगों के काफी पसंद आ रहा है।
[TRAILER: 'भूमि'.. संजय दत्त का दमदार कमबैक.. धमाकेदार एक्शन!]
सबसे खास बात रही भूमि के ट्रेलर लॉन्च के दौरान संजय दत्त ने मीडिया से दिल खोलकर बातें की और हर सवाल का खुलकर जवाब दिया। भूमि के लॉन्चिंग में विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और खुद रणबीर कपूर भी पहुंचे। सबने फिल्म और फिल्म के अलावा भी सवालों का जवाब दिया।

सबसे पहले आपको बता दें कि संजय दत्त की आने वाली फिल्म भूमि 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर से पता चल रहा है कि फिल्म में एक्शन, इमोशन दोनों ही है और दर्शक हमेशा से संजय दत्त को इस तरह के किरदारों में देखना पसंद करते हैं।
आगे की स्लाइड्स पर पढ़िए संजय दत्त,रणबीर कपूर, विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमारी के खास बयान।


Click it and Unblock the Notifications











