जल्द पर्दे पर दिखेगी कुछ कुछ होता... की अंजलि

23 साल की साना ने मीडिया से कहा "फिल्म में मेरा अहम किरदार है। यह मेहमान किरदार नहीं है। मैं हाई स्कूल में पढ़ने वाली लड़की..तान्या के किरदार में हूं। फिल्म में यह दूसरी शीर्ष भूमिका होगी।"
साना ने बाल कलाकार के रूप में 1998 में करण की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से कॅरियर शुरू किया था। फिल्म में शाहरुख खान की बेटी अंजलि के रूप में वह बहुत लोकप्रिय हुईं। अब वह रोमांटिक कॉमेडी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में काम करेंगी। फिल्म का निर्देशन खुद करण जौहर करेंगे। फिल्म से महेश भट्ट की बेटी आलिया, डेविड धवन का छोटा बेटा वरुण और नवोदित अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा कॅरियर शुरू कर रहे हैं।
साना ने कहा "14 साल बाद करण के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा। जब मैंने कुछ कुछ होता है के लिए शूटिंग की थी तो मैं डरी हुई थी और इस फिल्म में काम करते हुए भी मैं डरी हुई और नर्वस हूं। लेकिन मैं यह भी कहूंगी कि उन्होंने हम सब को सहज किया।"
साना ने बादल और हर दिल जो प्यार करेगा जैसी फिल्मों में भी बाल किरदार अदा किये थे। इसके अलावा कॉलेज की पढ़ाई करते हुए उन्होंने धारावाहिक 'बाबुल का आंगन छूटे ना' और 'लो हो गयी पूजा इस घर की' में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications