जनता कर्फ्यू के दिन हो गई इस एक्ट्रेस के पिता की मौत- लॉकडाउन में लॉस एंजिलिस में फंसी रह गईं

कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है। यानि की घरों से बाहर नहीं निकल सकता। सभी तरह की यात्राओं पर भी पाबंदी है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस सना सईद ने खुलासा किया कि, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान उनके पिता अब्दुल अहद सईद का निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

अफसोस की बात ये है कि सना इस दौरान अपने पिता को आखिरी बार देख भी नहीं पाईं क्योंकि लॉकडाउन की वजह से वो लॉस एजेलिंस में फंसी रह गईं। सना को इस बात का बेहद दुख है। सना एक इवेंट के सिलसिले में अमेरिका गई थीं।

Sana Saeed

एक वेबसाइट से हुई बातचीत में सना ने कहा, "मेरे पापा शुगर मरीज थे, और इस वजह से उनके कई अंग फेल हो गए थे। लॉस एंजेलिस में मुझे सुबह 7 बजे उनकी मौत की खबर मिली। मैं अपने घर आकर अपनी मां और बहन को गले लगाना चाहती थी। जिन परिस्थितियों में मैंने अपने पिता को खोया, वो बहुत दर्दनाक है। लेकिन मैं अपने दिल में ये बात जानती हूं कि वो बहुत दर्द में थे और अब वो निश्चित रूप से अब एक बेहतर जगह पर हैं।"

बता दें, कोरोना महामारी की वजह से भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। भारत में कोरोना ही वजह से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X