सना बन गयी हैं मेंटल की यूएसपी
सलमान खान की फिल्मों को वैसे तो किसी भी तरह के प्रमोशन की जरुरत नहीं होती लेकिन यहां बात हो रही है मेंटल फिल्म की। जिसकी रिलीज डेट काफी समय से अटकी हुई है। अब जाकर फिल्म की शूटिंग ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी है। ऐसे में सोहेल खान को फिल्म हिट बनाने के लिए फिल्म के प्रमोशन के कुछ नये फंडे अपनाने होंगे। लेकिन सोहेल खान की इस मुश्किल को दूर करते हुए मेंटल फिल्म से जुड़ी एक्ट्रेस सना खान ने पहले ही फिल्म के प्रमोशन के लिए कुछ अलग ही राह पकड़ ली है। अब ऐसा लग रहा है कि सलमान को छोड़कर सना खान फिल्म की यूएसपी बन गयी हैं।
वैसे तो सलमान खान और सोहेल खान का कहना है कि सना खान को लेकर उन्हें किसी भी तरह की कोई खबर नहीं है और साथ ही सोहेल खान ने तो कहा कि सना खान के सीन्स शूट होने में अभी वक्त है तो उन्हें पूरी उम्मीद है कि तब तक सना खान की ये परेशान भी दुर हो चुकी होगी। सना खान ने वैसे भी अभी तक फिल्म की थो़ड़ी ही शूटिंग पूरी की है। और अब कुछ समय तक मेंटल की शूटिंग में उनका काम नहीं है।
दूसरी तरफ सलमान खान ने भी कहा कि सना खान के ऊपर बड़ी भारी मुसीबत आ गयी है और वो सना खानके लिए बेहद चिंतितहैं। अब सना खान कब तक इस मुसीबत से बाहर निकलती है ये तो भगवान ही जाने। लेकिन अगर देखा जाए तो सना खान का यूं अचानक किडनैपिंग के केस में फंसना वाकई एक अजीब बातही है। क्योंकि इसी वक्त सना खान की शूटिंग में जरुरत भी नहीं है और ऊपर से मेंटल फिल्म को फ्री की पब्लिसिटी भी मिल रही है। तो कहीं ना कहीं ये महसूस हो रहा है कि मेंटल फिल्म की पब्लिसिटी के लिए ये सबकुछ किया जा रहा है। लेकिन अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। क्योंकि अभी तक सना खान फरार हैं। अब तो उनका ही इँतजार है फिर पता चलेगा कि असलियत क्या है।


Click it and Unblock the Notifications












