Sana Khan Pregnant: ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ चुकीं सना खान जल्द बनने वाली हैं मां, इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस 6 फेम सना खान ने ग्लैमर वर्ल्ड को भले ही छोड़ दिया हो लेकिन वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सना खान ने मुफ्ती अनस से शादी के बाद धर्म का रास्ता अपना लिया है। अब वो अपने धर्म के प्रचार प्रसार में अपना अधिकतर समय देती हैं। अब शादी के लगभग तीन सालों के बाद अभिनेत्री ने घोषणा की है कि, वो जल्द ही मां बनने वाली हैं।
सना खान प्रेग्नेंसी की घोषणा उनके पति अनस ने एक इंटरव्यू में किया है। अनस ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस सना और अनस को ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं। दरअसल, सना और अनस ने इकरा टीवी को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है।
सना खान और अनस ने इस इंटरव्यू में घोषणा की है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपने होने वाले बच्चे के लिए वो बेहद एक्साइटेड हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, वो चाहती हैं कि, उनका बच्चा जल्द से जल्द उनकी गोद में हो और अपने मदरहुड का वो आनंद ले सकें।
सना खान के करियर की बात करें तो उन्होंने 2005 में करियर की शुरुआत 'ये है हाई सोसाइटी' से की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स किए। सना खान हिंदी के अलावा कई अलग-अलग भाषाओं में फिल्में कर चुकी हैं।
लेकिन, असल पॉपुलैरिटी उन्हें 'बिग बॉस 6' से मिली थी। 'बिग बॉस 6' की सना खान सेकेंड रनर अप भी थीं। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ जय हो में अहम भूमिका निभाती नजर आईं। कई सालों तक शो बिज में एक्टिव रहने के बाद उन्होंने धर्म के लिए ग्लैमर वर्ल्ड से अलविदा ले लिया था। अब अभिनेत्री ने प्रेग्नेंसी की घोषणा कर प्रशंसकों को गुड न्यूज दी है।


Click it and Unblock the Notifications