Video: रेस्टोरेंट में पक्का वाला हलाल मांस खाने पर अड़ी हीरोइन, होटल स्टाफ को हड़काते वीडियो वायरल

Sana Khan Halal Non Veg Video: सना खान बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि बिग बॉस में भी वह नजर आ चुकी हैं। लेकिन उन्होंने शादी के बाद पूरी तरीके से धर्म की राह चुनी और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। हाल ही में उन्होंने दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया है और काफी चर्चा में भी बनी हुई है।
अब इसी बीच सना खान का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई है। सना खान ने सवाल किया कि नॉनवेज यहां पर हलाल है? पक्का वाला हलाल है। अल्लाह का नाम लेकर ही काटते हैं।
वीडियो में सना खान ने कहा कि काफी सारे लोग कहते हैं कि यह हलाल है लेकिन अपना वाला हलाल नहीं होता। कई लोग जबा करने को भी हलाल ही कहते हैं। इसीलिए मैं कंफ्यूज हो जाती हूं। इसीलिए मैंने सब कुछ वेज खाया है। मुझे बहुत डर लगता है।
अब इस वीडियो के बाद में काफी सारे लोग सना खान को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर लगातार लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि पक्का हलाल है चाचा, बकरे ने मरते वक्त खुद अल्लाह हू अकबर बोला था। एक दूसरा यूजर लिखता है कि इसका भी हलाल करो जल्दी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से सना खान अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है। कुछ वक्त पहले उन्होंने ऐसे मर्दों पर निशाना साधा था जो अपनी पत्नियों को छोटे कपड़े पहनने देते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस को काफी ज्यादा विवादों में देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











