अब अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी ये हॉट एक्ट्रेस!
अक्षय की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में सना खान को कास्ट किया जा रहा है।
एक्ट्रेस सना खान की पिछले दिनों आई फिल्म वजह तुम हो तो ज्यादा नहीं चल पाई लेकिन अब लग रहा है कि सना खान का करियर उड़ान भरने वाला है। खबर है कि सना को जल्दी ही अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। बताया जा रहा है कि अक्षय की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में सना को कास्ट किया जा रहा है।

इस फिल्म में सना खान अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड के किरदार में नज़र आएंगी। वहीं अक्षय की पत्नी के रोल के लिए एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को फाइनल किया जा चुका है।
जॉली एलएलबी की मुश्किल खत्म नहीं..सुप्रिम कोर्ट से केस बॉम्बे हाई कोर्ट में
बताया ये भी जा रहा है कि सना का इस फिल्म में गेस्ट एपीरियंस होगा। भूमि को इसके पहले दर्शक 'दम लगा के हईशा' में देख चुके हैं। 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' में सना का छोटा किंतु महत्वपूर्ण रोल होगा। वे देसी अवतार में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications