शौहर की वजह से ये काम करने पर मजबूर हुईं सना खान, 37 की उम्र में भेजा जा रहा है इस जगह
Sana Khan Admission in Madarsa: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली सना खान की जब से शादी हुई है तब से ही उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर दिया है और पूरी तरह से इस्लामिक रास्ते पर चल पड़ी हैं। बता दें कि उनका हर दूसरा वीडियो धर्म और कर्म से जुड़ा रहता है। सना बताती हैं कि वह रोज अल्लाह से इबादत करती हैं। और वो हर उस काम से दूर रहती हैं जो इस्लाम के खिलाफ है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी, फैशन छोड़ा, छोटे कपड़े के साथ-साथ बहुत कुछ त्याग किया है।

37 की उम्र में सना खान ने लिया बड़ा फैसला
बता दें कि 37 की हो चुकी सना खान अब एक और नया कदम उठाने जा रही हैं। सना ने कहा कि वह इस्लाम के बार में और भी बहुत कुछ जानना चाहती हैं। अपने यूट्यूब पर शुरू किए पॉडकास्ट में सना खान जानकारी देती हैं कि उन्होंने अब मदरसा जाकर इस्लाम की पढ़ाई करनी शुरू की है। सना ने बताया कि हर किसी की जिंदगी में एक टीचर या एक मेंटॉर का होना बेहद जरूरी होता है।
पति के कहने पर लिया दाखिला
सना ने बताया कि मेरे शौहर मुझे हमेशा के लिए इस्लाम की पढ़ाई करने के लिए कहते थे। और उनकी वजह से ही मैंने मदरसे में दाखिला लिया है। इसके अलावा मैं थोड़ी ऑनलाइन भी पढ़ाई कर रही हूं। आपको बता दें कि सना खान ने साल 2020 में पूरी तरह से इंडस्ट्री से अपने कदम पीछे कर लिए थे। उन्होंने अपनी सारी ही तस्वीरें डिलीट कर दी थीं उन्होंने अपनी पुरानी पहचान त्याग दी और अब वह हिजाब में ही नजर आती हैं। सना ने बताया था कि वह ऐसा किसी दबाव में आकर नहीं कर रही हैं बल्कि वह ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि वह खुद इसे मानती हैं। बता दें कि इससे पहले भी सना अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में आती रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











