सानिया मिर्जा की गोद में किया था हज, एक्ट्रेस ने दिखाया बेटे का चेहरा बोलीं- परवरदिगार मगफिरत फरमाइए

Sana Khan Son Face: सना खान ने भले ही एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूरी बना ली है, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। पिछले साल सना खान ने बेटे को जन्म दिया था, लेकिन उन्होंने कभी अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया। हालांकि, लगभग एक साल बाद सना खान ने अपने का चेहरा रिवील कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके बेटे तारिक का चेहरा साफ देखा जा सकता है।
इंस्टाग्राम हैंडल पर सना खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके बेटे तारिक नजर आ रहे हैं। उन्होंने हज यात्रा के दौरान तारिक के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया है, जिसकी झलक सना ने फैंस को दिखाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तारिक कभी मां की गोद में नजर आ रहे हैं, तो कभी अपने पिता की गोद में दिख रहे हैं। तारिक की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए हैं।
इस वीडियो में सबसे अलग जो था, वह था तारिक का अपनी अम्मी सना खान की सबसे अच्छी दोस्त और भारतीय टेनिस आइकन सानिया मिर्जा के साथ रिश्ता। क्लिप में, सानिया को हज की रस्मों में से एक के दौरान तारिक को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि सानिया ने भी इस साल हज किया है।
सना खान ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे छोटे हाजी 2024. या रब! मुझे भी नमाज कायम करने वाला बना दीजिए और मेरी औलाद में से भी (ऐसे लोग पैदा फरमाएं, जो नमाज कायम करें) ऐ मेरे परवरदिगार। या मेरी दुआ कुबूल फरमा लीजिए, हमारे परवरदिगार हमारे दिन मेरी भी मगफिरत फरमाइए, मेरे वालिदैन की भी या उन सब की भी, जो ईमान रखते हैं।' इसके अलावा सना खान ने बेटे तारिक के लिए वीजा की व्यवस्था करने के लिए टीम को भी शुक्रिया कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











