"उसने छोटी बच्ची को प्रेग्नेंट कर दिया और मेरे साथ..." मुफ्ती से निकाह से पहले इस हाल में जीती थी सना खान

Sana Khan Before Marrying Mufti Anas Saeed: सना खान इस समय मुफ्ती अनस सईद की पत्नी हैं और दो बच्चों की मां भी बन चुकी हैं। लेकिन शादी से पहले उनका रिश्ता मेल्विन लुईस के साथ था।मेल्विन लुईस से ब्रेकअप के बाद सना खान ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई राज खोले थे।
सना ने 2020 में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान रोते हुए मेल्विन पर आरोप लगाया था कि उसका कई अन्य लड़कियों के साथ अफेयर था और वह उन्हें धोखा दे रहा था।सना का कहना था कि मेल्विन एक झूठा और धोखेबाज व्यक्ति है। उन्होंने आरोप लगाया था कि मेल्विन ने 18 साल की एक लड़की को गर्भवती किया और उसे ड्रग्स भी देता था।
सना ने यह आरोप भी लगाया था कि मेल्विन ने एक नाबालिग लड़की को गर्भवती कर दिया था। उन्होंने कहा कि उसने कई लड़कियों से पैसे ऐंठे और अपनी छात्राओं तक के साथ फ्लर्ट किया।सना ने मेल्विन लुईस पर उनके साथ हिंसा करने का भी आरोप लगाया था। 'पिंकविला' से बातचीत में सना ने कहा था, "इस शख्स ने मुझे मारा है और मेरे पास इसके सबूत के तौर पर तस्वीरें मौजूद हैं।"
सना ने आगे बताया था, "उसने मेरा सिर फोड़ दिया और चेहरे पर चोटें पहुंचाईं। उसने मुझे गालियां दीं और बेरहमी से पीटा, जिसकी वजह से मैं लगातार रोती रहती थी।"सना के मुताबिक, मेल्विन की असलियत सामने आने में उन्हें पूरा एक साल लग गया।सना ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड मेल्विन के बारे में कहा था कि वह एक गंदा आदमी है और बेहद बेहूदा व्यवहार करता है। झूठ बोलना उसकी आदत है।


Click it and Unblock the Notifications














