बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, सना खान ने 20 दिन तक खाई नींद की गोलियां, बड़ी खबर
बिग बॅास फेम सना खान इन दिनों डिप्रेशन से गुजर रही हैं। इसकी वजह है उनका ब्रेकअप। सना ने कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ ब्रेकअप कर लिया है। इस बात की जानकारी सना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी।
इस बीच हाल ही में लाइव वीडियो के जरिए सना ने बताया कि कैसे उन्हें प्यार में धोखा मिला है। इसी के साथ एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में सना ने ये कहा है कि लुईस के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गई हैं।

लगातार गोलियां खा रही हैं। चलिए जानते हैं कि सना ने कैसे अपने ब्रेकअप का दर्द सबसे साथ साझा किया है। गौरतलब है कि सना बीते एक साल से रिलेशनशिप में थीं। ब्रेकअप के बाद वह पूरी तरह से टूट चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications