..................... Sana Khan post pregnancy 15kg weight loss in 30 days with Breastfeeding - Hindi Filmibeat

बच्चे को दूध पिला-पिलाकर हसीना ने घटा लिया 15 किलो वजन, हर दिन कम कर लेती है इतना वेट

Sana Khan

Sana Khan Breastfeeding Weight Loss: इंडस्ट्री छोड़ चुकी एक्ट्रेस सना खान इन दिनों मां बनने के बाद अपने जीवन के सबसे बेस्ट फेज को एंजॉय कर रही हैं। सना और उनके शौहर मुफ्ती अनस ने 5 जुलाई 2023 को अपने बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने सैयद तारिक जमील रखा है। माता-पिता बनने के बाद से सना और अनस फैंस को अपने बेटे की झलक दिखाते रहते हैं।

ब्रेस्टफीडिंग अनुभव पर की बात

'वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक' के दौरान 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में सना खान ने अपने ब्रेस्टफीडिंग के अनुभव के बारे में बात की और इसे एक महिला के लिए सबसे खूबसूरत एहसास बताया। उन्होंने कहा, "स्तनपान बच्चे के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, क्योंकि दूध को सभी चीजों में सबसे स्वास्थ्यप्रद माना जाता है, इसलिए बच्चे के लिए इसे प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। यह उसके पेट को स्वस्थ रखता है, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है और ओवरऑल ग्रोथ में भी मदद करता है।"

ब्रेस्टफीडिंग से घटाया वजन

उसी इंटरव्यू में सना ने यह भी खुलासा किया कि कैसे ब्रेस्टफीडिंग से उन्हें वजन कम करने में मदद मिली। पूर्व अभिनेत्री ने एक महीने में 15 किलो से अधिक वजन कम करने का खुलासा किया और कहा, "ऐसा नहीं है कि वजन कम करना और डिलीवरी के बाद वापस शेप में आना मेरी लिस्ट में टॉप पर था, लेकिन यह अच्छा लगता है। स्तनपान से मुझे एक महीने में लगभग 15 किलोग्राम वजन कम करने में मदद मिली है। मैं भी हैरान थी, लेकिन यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि स्तनपान से वजन कम होता है।"

सार्वजनिक रूप से स्तनपान

सना ने सार्वजनिक रूप से स्तनपान पर भी अपने विचार साझा किए। नई मां ने खुलासा किया कि वह इसमें सहज नहीं हैं। उन्होंने जवाब दिया, "बहुत सी नई मांएं बच्चे को सार्वजनिक स्थान पर दूध पिलाने से सहमत हो सकती हैं और यह उनकी पसंद है, लेकिन मैं इस विचार से सहज नहीं हूं। आपके पास हमेशा अपने बच्चे को एक तरफ ले जाकर फीड कराने का विकल्प होता है। फिलहाल, मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि जब मैं काम के लिए बाहर जाऊंगी, तो यह कैसे करूंगी।"

Read more about: sana khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X