'इस धोखे में उसकी मां भी शामिल, मैं कोई फिल्म नहीं'- ब्रेकअप के बाद सना खान
एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सना खान ने बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप की जानकारी के साथ चौंकाने वाले खुलासे किए थे। मेलविन लुईस संग ब्रेकअप के बाद एक बार फिर सना खान ने खुलासे किए हैं। लाइव चैट में सना खान ने मेलविन को लेकर कहा कि मेरी जिंदगी कोई फिल्म नहीं है और न ही मैं किसी की इमेज खराब कर बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हासिल कर लूंगी। बस मैं इसीलिए ये सब कह रही हूं ताकि किसी दूसरी लड़की की जिंदगी न बर्बाद हो।
इसके अलावा सना खान ने कहा कि मुझे ये लड़का शुरुआत में कहता था कि मैं इसके साथ वाली फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करूं। जिस भी इवेंट में जाऊं उसका जिक्र करूं। उसने रिलेशनशिप को पब्लिकली करने के लिए फॉर्स भी किया। उस समय मैं समझ नहीं पा रही थी कि ये आदमी फेम पाने के लिए मेरा यूज कर रहा है।

जब मैंने पहली बार मां से बॉयफ्रेंड को मिलवाया तो उन्होंने मुझे पहली ही बार में कह दिया था कि ये लड़का मेरे लिए ठीक नहीं है और एक नंबर का चीटर है। मेरा पूरा परिवार इस रिलेशनशिप के खिलाफ था।
इसके आगे वह कहती हैं कि मैंने उसे ब्रांडेड स्टफ और चार जोड़ी स्निकर गिफ्ट किए। इसके बदले उसने मुझे क्या दिया? एक ब्रेसलेट, एक चेन और डिप्रेशन... एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने 3 फरवरी को इसके बाद सबकुछ लौटा दिया है। उन्होंने कहा ऐसा इसीलिए किया क्योंकि उसने कहा था कि उसने जो कुछ दिया है उसे वापस कर दे।
सना खान ने कहा कि मैंने जब रोते हुए उसकी मां को फोन किया तो उन्होंने कहा कि बेटा जब आप लिव इन रिलेशनशिप में रहते हो तो ऐसा तो होता ही है। इस लाइव चैट में सना ने अपने फैंस से कहा कि वह किसी भी धोखेबाज रिलेशनशिप में न रहे। जैसे ही हिंट मिले तो वह तुरंत ऐसे रिलेशन से बाहर निकल जाए।


Click it and Unblock the Notifications











