मेंटल के प्रमोशन का फँडा- सना को बनाया किडनैपर

सना खान पर हाल में अपने भाई नावेद और उसके दोस्तों के साथ मिलकर एक लड़की की किडनैपिग करने का केस दर्ज हुआ है। इस केस के बाद से ही सना खान गायब हैं। सना खान के बारे में पूछने पर सोहेल खान और सलमान खान दोनों नें अपनी चिंता व्यक्त की है। सलमान खान ने जहां एक ओर कहा है कि बेचारी सना मुसीबत में फँस गयी हैं वहीं सोहेल खान ने कहा है कि जब तक उनकी फिल्म मेंटल फिल्म में सना खान की जुरुरत होगी तब तक हो सकता है कि सना खान इस मुसीबत से बाहर आ जाएं।
सलमान खान वैसे थोड़े ज्यादा परेशान नज़र आ रहे हैं। सलमान ने सोशल नेटवर्किग साइट पर लिखा है "बेचारी सना, बहुत दुख की बात है। पहले उसे थोड़ा मशहूर तो हो जाने दीजिये फिर उसके जरिये पब्लिसिटी पाने की कोशिश करिये। मुश्किल यही है कि कुछ गलत भी हो तो उसे छापो। आखिर एक लड़की किसी 15 साल की लड़की को क्यों किडनैप करेगी। पैसे के लिए? या शादी के लिए? वो भी शा्म को 4 बजे एक बहुत ही भीड़भाड़ वाले इलाके में।" तो कुल मिलाकर सलमान खान ने लोगों की बात का जवाब दे ही दिया है कि सना पहले खुद तो मशहूर हो जाएं फिर पब्लिसिटी करेंगी ना। लेकिन सलमान जी बता तो यही है ना कि इसी के ज़रिये सना खान फेमस तो हो रही हैं औऱ फिल्म भी पब्लिसिटी बटोर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











