सना खान को पति ने दिया सबसे महंगा गिफ्ट, बुर्ज खलीफा के टॅाप पर पिलाई गोल्ड प्लेटेड कॅाफी, देखिए Pics
बॅालीवुड एक्ट्रेस और बिग बॅास की पूर्व प्रतियोगी सना खान ने पिछले साल के अंत में अनस सैयद से शादी कर ली। सना खान ने पिछले साल इस बात का ऐलान किया कि वह इंडस्ट्री छोड़ रही हैं और उनका ध्यान खुदा पर है। इसके बाद से ही उन्होंने शादी की जानकारी देते हुए बैक टू बैक कई तस्वीरें शेयर की।
सना खान खुदा से जु़ड़ी कई जानकारी भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। सना ने जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, वहां पर वह बुर्ज खलीफा में ब्रेकफास्ट करती हुईं नजर आ रही हैं।

वैसे ये कोई साधारण ब्रेकफास्ट नहीं है बल्कि इसमें खासियत ये है कि उन्होंने गोल्ड प्लेटेड कॅाफी पी रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उन्हें किस्मतवाली बोल रहे हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं हैं कि सना बॅालीवुड से दूरी के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ का आनंद उठा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











